(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका :- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लोंगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पर लुट, आगजनी एवं उनकी हत्या के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पाण्डुका के कार्यकर्ताओं ने अपने घर के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें मण्डल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय परिवार सहित धरने पर बैठे ।ममता बनर्जी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने घर के सामने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के विरुद्ध तख्ती लेकर दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक 5 मई को धरना-प्रदर्शन किया मंडल अध्यक्ष ने कहा की यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी है और पूरे भारत देश के सभी राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया है, पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे हिंसात्मक घटनाओं के विरोध में तृणमूल कांग्रेस पार्टी और पूरे घटनाक्रम में चुप बैठे हुए कांग्रेश सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों जिला एवं मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया
