धर्मेंद्र साहू मगरलोड
धमतरी / कुरूद विधानसभा सहित पुरे जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण प्रमुख चौक-चौराहों एवं अपने घरों के सामने तख्ती लेकर किये धरना-प्रदर्शनआज प्रदेश एवं ज़िला भाजपा के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष तृणमूल कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेताओं का हत्या कर डर और भय का माहौल बनाने की कोशिश ममता सरकार के द्वारा किया जा रहा है ! और पुरे राज्य में TMC के गुंडो के द्वारा लोकतंत्र की हत्या, चोरी, डकैती, भाजपा कार्यालयों में आगज़नी करने सहित विभिन्न कुकृत्य प्रयास जारी है, ऐसे निंदनीय कार्यों के लिए आज पुरे देश में कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्तागण अपने घरों और प्रमुख जगहों में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विरोध दर्ज कराकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प.बंगाल के राज्यपाल को ऐसे आतंकी सरकार के ऊपर तत्काल कार्यवाही कर बर्खास्त करने की माँग हम सब भाजपा के कार्यकर्तागण करते है !
