विश्व नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों का किया सम्मान - दीपक साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, May 12, 2021

विश्व नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों का किया सम्मान - दीपक साहू

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- विश्व नर्स दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य दीपक साहू ने उप स्वास्थ्य केंद्र लोहरसी में नर्स बहनों सुश्री प्रीति साहू पारकर मैडम डॉक्टर संतोष वर्मा  का श्रीफल पेन मास्क प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का स्थान अहम है कोविड-19 के संक्रमण को खत्म करने के मोर्चे पर तैनात नर्सिंग स्टाफ भी अपने आप में डॉक्टर से कम नहीं है सामान्य संक्रमण हो या फिर महामारी का प्रकोप नर्स की अहम भूमिका है मरीज को समय से दवा देने के साथ साथ ही उसकी हौसला अफजाई करना उसकी देखरेख करना समय से उचित पौष्टिक भोजन देना से लेकर मरीज के स्वस्थ होने तक नर्स की भूमिका बड़ी होती है इस अवसर पर किसान मोर्चा के महामंत्री      चंद्रशेखर साहू मुकेश ध्रुव वीरेंद्र साहू कोमल साहू आदि सामाजिक कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए