(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम थाना क्षेत्र से है। जहाँ राजिम से महासमुंद जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात महिला की लाश सड़क किनारे मिली है। रावड गाँव और पर्षदा के बीच सड़क के किनारे झाड़ियों पर महिला की अज्ञात लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि अज्ञात महिला की लाश की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर तफ्तीश में
जुट गई है। महिला की उम्र देखने से 30 से 35 वर्ष के बीच लग रहा हैं। राजिम थाना प्रभारी श्री बघेल ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवो में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी सकते में आ गए है।
