धमतरी / नगरी / मगरलोड :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा विधायक कार्यालय नगरी एवं स्व राजीव गांधी स्मारक दुगली मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गयाइस दौरान सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रूव एवं कांग्रेसजनों द्वारा राजीव गांधी जी के मूर्ति एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करी गई तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी पहुंच कर फल वितरण भी किया गयासिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को सूचना संचार क्रांति एवं नवीन टेक्नोलॉजी से परिचित करवाया उन्होंने व्यपाक रूप से स्कूलो मे कंप्यूटर
लगवाने का काम किया तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की भी आधारशिला इन्होंने ही रखी देश को नए शिखर पर पहुचाने वाले भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को मे शत शत नमन करती हूं।इस कार्यक्रम मे पी सी सी सदस्य एल एल ध्रूव,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग,भानेन्द्र ठाकुर,निकेश ठाकुर,कमलेश मिश्रा,वार्ड पार्षद प्रफुल्ल अमतिया,जितेंद्र ध्रूव, एल्डरमैन भरत निर्मलकर, पेमन स्वर्णबेर,पंकज ध्रूव, पुरन नेताम,अनूप वट्टी,वीरेंद्र निर्मलकर, रूपेश साहू,अकरम खान आदि ग्रामजन उपस्थित थेउक्त कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 के नियमों को पालन करते हुवे मनाया गया।
धर्मेंद्र साहू मगरलोड

