(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- कांग्रेस द्वारा टूलकिट बनाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के छबि को धूमिल करने के षडयंत्र का पर्दाफाश होनेऔर कांग्रेस का असली चेहरा देश के जनता के सामने आने के बाद बौखलाए कांग्रेसियो के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंग एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सबित पात्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तानाशाही रवैय्या के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर धरना देकर विरोध प्रगट किया है,पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रामकुमार साहू अपने बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे और पत्रकारों से दूरभाष के माध्यम से अपनी बात कही की मोदी जी के लोकप्रियता से घबराए कांग्रेस नेतृत्व को अपना भविष्य अंधकारमय लगाने के कारण इस तरह के
षडयंत्र करने पर मजबूर कर दिया है जिनके पास ना कोई नेता ना नीति ना नेतृत्व ऐसे कांग्रेस की असली षडयंत्र कारी चेहरा देश की जनता के सामने आ चुकी है जिनको ना देश के विकास की चिंता है ना जनता के सेवा से कोई सरोकार है और ना हि विश्व मानस पटल पर देश की छवि की चिंता है उल्टा अपने असलियत बताते हुए देश के चंद लोगों को खुश कर अपनी राजनीतिक अस्तित्व बचाए रखने की चिंता में देश के छबि को खराब करने से भी बाज नही आरही है कांग्रेस के इस मंसूबे को भाजपा कभी पूरे नही होने देगी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता एक राष्ट्र प्रहरी के रूप में हर मोर्चे पर तैय्यार रह कर इनके कृत्यों का विरोध कर देश और जनता का साथ देगी!
