प्रीति टोंडरे ने राजीव किसान न्याय योजना को बताया लाभकारी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

प्रीति टोंडरे ने राजीव किसान न्याय योजना को बताया लाभकारी

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम 24 मई। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के बारे में अत्यंत गहराई के साथ चिंतन कर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रथम किस्त की राशि भारत रत्न राजीव गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के 22 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपया उत्पादक प्रोत्साहन राशि किसानों के खाते में डाल कर कोरोना का काल में जन हितेषी का काम किया है। उक्त बातें आज दिन सोमवार को दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री प्रीति टोंडरे ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच किसानों को हमेशा फायदा में रखा हुआ है उन्होंने सत्ता में आते ही किसानों के कर्ज माफ कर यह बता दिया की कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। यह सरकार गरीब मजदूर एवं प्रदेश में रहने वाले हर नागरिकों को तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगे हुए हैं। भाजपा की सरकार ने पिछले 15 सालों में जो काम नहीं कर पाए वह भूपेश सरकार ने बहुत कम दिनों में करके बता दिया की कांग्रेस का हाथ आम जनता का साथ है।