कांग्रेसियों ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं को याद किया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

कांग्रेसियों ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं को याद किया

धर्मेंद्र साहू मगरलोड

धमतरी / नगरी :-सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रूव एवं सिहावा विधानसभा के कांग्रेसजनों ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुवे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन कियासिहावा विधायक डॉ ध्रुव ने कहा कि 25 मई 2013 कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ऊपर हुवे नक्सली हमले में हमने अपने कई नेताओं को खोया है जिनकी कुर्बानी एवं बलिदान के प्रति पूरा कांग्रेस परिवार सदैव ऋणी रहेगा उन्होंने साथ ही कहा कि त्याग,तपस्या और बलिदान कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही पहचान रही है इस क्रम में हम आज झीरम घाटी मे शहीद हुवे अपने नेताओं को सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हैइस कार्यक्रम में पी सी सी सदस्य एल एल ध्रूव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग,भानेन्द्र ठाकुर ,निकेश ठाकुर,करन चन्द्राकर,पार्षद प्रफुल्ल अमतिया,जियाउद्दीन रिज़वी,सोहन चतुर्वेदी,जितेंद्र ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, एल्डरमैन भरत निर्मलकर,विमला मरकाम,रेणुका शर्मा, सविता सोन,तामेश्वरी साहू,तामेश्वरी मरकाम,जयंती साहू,पंकज ध्रुव,टेश्वर ध्रूव, आशिफ खान,अय्यूब खान,सोनू चौहान, अकरम खान आदि उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 नियमो को पालन करते हुवे मनाया गया ।