कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पालिका ने चलाया सेनिटाईजिंग अभियान - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, May 6, 2021

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पालिका ने चलाया सेनिटाईजिंग अभियान

( चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

नगर के 15 वार्डाे के गली मोहल्ले और सड़को में सेनिटाइज घोल का छिटकाव

गरियाबंद  / कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने गुरूवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के 15 वार्डो में सेनिटाईजिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के हर वार्ड के हर गली, मोहल्ले और सड़को में सेनिटाईज घोल का छिटकाव किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन स्वयं सेनिटाइज घोल का छिटकाव करते नजर आए। इसके अलावा नगर के पार्षद और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी भी इस दौरान मौजुद थे।ज्ञात हो कि कोरोना के संक्रमण बढ़ने के साथ ही नगर में भीबड़ी

संख्या में संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। स्थिति यह है कि नगर के हर वार्ड से आज 25 से 30 लोग संक्रमित हो चुके है। संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। जिसके चलते अब नगर में भी कोरोना संकट फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इधर इस खतरे को देखते हुए पहले से ही इसकी रोकथाम और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा हैं। इस कड़ी में गुरूवार को एक बार फिर नपा प्रशासन द्वारा अग्निशामक वाहन की मदद से पूरे नगर को सेनिटाईज किया गया। इसके अलावा जिन गलियो में वाहन नही जा सका वहां अन्य माध्यम से सेनिटाईज करने की तैयारी तय की गई।इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया कि नगर मंे लाकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नही है। अलग अलग वार्डो में संक्रमित मरीज मिलने के बाद तत्काल वहां सेनिटाईज किया जाता है। इसके बाद भी संक्रमण के रोकथाम के लिए गुरूवार को नगर के सभी वार्डो में सेनिटाइजिंग अभियान चलाया गया, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होने बताया कि नगर पालिका की ओर निशुल्क सेनिटाईजिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जहां जैसी सुचना मिलती है, तत्काल पालिका प्रशासन वहां पहुॅच जाता है।इस दौरान नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या वर्मा, सभापति आसिफ मेमन, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, सभापति वंश गोपाल सिन्हा, नीतू देवदास, छगन यादव, इंजी अश्वनी वर्मा, जितेन्द्र जांगड़े, केशनाथ साहू, लेखापाल दुष्यंत साहू, राजस्व निरीक्षक मंजुलता मिश्रा, आकाश तिवारी, भूपेन्द्र कश्यप, पुष्पक जगत, सोनु लहरे, नीलिमा यादव, गुलशन साहू, फिरोज खान, अक्तर अली भी उपस्थित थे। फायरमेन मोहन कश्यप, धमेन्द्र यादव, त्रिलोकी साहू का इस अभियान में विशेष सहयोग रहा।