(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद 06 मई 2021 गुरुवार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को ग्राम कुल्हाड़ी विकासखंड मैनपुर वर्तमान जिला गरियाबंद में जिस आदिवासी महिला के घर जाकर कंदमूल और भोजन किया था और पूरे देश के समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोरने वाली बल्दी ने आज अपने गृह मे अंतिम साँस ली ।स्र्गीय राजीव गांधी और सोनिया गांधी को साल 1985 छग दौरे के दौरान अपने घर मे कंदमूल खिलाने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई का देहांत । कुल्हाड़ी घाट स्थित घर मे हुआ निधन । बुधवार को मेकाहारा से कोरोना की जंग जीतकर वापस अपने गृह ग्राम आयी थी बल्दी बाई ।
