(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /फिंगेश्वर :- केंद्र की किसान मोदी सरकार द्वारा खाद के दामों में भारी कमी करने के बाद भी अनेक स्थानों में महंगे खाद बेचे जाने की शिकायत आने पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सहकारी समिति जामगांव ( फिंगेश्वर) पहुँचे एवं जमकर प्रदर्शन किए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा में जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी समिति में 8 जून तक डीएपी खाद 1850 ₹ में बेचे जाते रहे हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने 20 मई से ही खाद के दाम घटाने और डीएपी में सब्सिडी बढ़ा कर 1200₹ कर देने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं जिससे डीएपी के दाम
घटकर 1200 ₹ हो गए हैं। दाम घटाए जाने के आदेश के 18 दिन बाद तक भी महंगे खाद बेचने को राज्य की भूपेश सरकार की किसान विरोधी रवैय्या बताते हुए किसान नेता संदीप शर्मा ने समिति के कर्मचारियों से महंगे में बेचे गए किसानों की सूची की मांग की और कहा कि संबंधित किसानों के ऋण खाता में जोड़े गए अधिक दाम को घटाया जाय एव जिन्हें अधिक दाम पर नगद में बेचा गया हैं उन्हें अधिक लिए गए राशि वापस करने कहा। किसान मोर्चा के नेताओं ने एनपीके के अलग अलग मात्राओं वाले खाद के अलग अलग दाम संबंधी मूल्य सूची चस्पा नही करने पर भी नाराजगी जताते हुए सभी मात्रक वाले खाद के दाम सूची चस्पा करने कहा। प्रदर्शनकारी किसान नेताओं में जिला महामंत्री मनीष हरित, मण्डल अध्यक्ष रामकिसुन साहू, वरिष्ठ नेता रामूराम साहू, पूनम यादव मण्डल महामंत्री मिंजुन साहू, भुनेश्वर साहू,अश्वनी साहू ,गोलू साहू सहित महिला किसान भी शामिल थे
