(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर मंडल राजिम बूथ केंद्र भेण्ड्री में। जिला गरियाबंद ने अपने मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों में जन सम्पर्क अभियान चलाकर भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बारे में आम जनता से विचार विमर्श किया । आम जनता का यही कहना हैं कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है । प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है । कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर जो लोकलुभावन वादा किया था उसे अमलीजामा पहनाने में नाकाम रहा ।
जब डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी तो प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ था । डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेश के सभी वर्गो का ध्यान रखते हुए प्रदेश में विकास की गंगा बहाई थी । अब आम जनता पछता रही है कि उन्होंने क्यो कांग्रेस को अपना बहुमूल्य वोट दे दिया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला किसान मोर्चा मंत्री मोहन साहू , किसान नेता पोषण साहू , बूथ अध्यक्ष भूषण साहू , चंद्रशेखर ध्रुव , गणेश साहू , भूपेंद्र साहू , पूरन लाल साहू , वेद प्रकाश साहू , त्रिलोक साहू , पप्पू साहू , राजू साहू , छोटू ध्रुव , उपस्थित थे।
