(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम 23 जून 2021 भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68वीं पुण्यतिथि राजिम रेस्ट हाउस में, भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम द्वारा मनाया गया। जम्मू कश्मीर के जेल में आज ही के दिन 1953 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। देश की एकता को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” का नारा दिया था। मुखर्जी की पुण्यतिथि पर , भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजु नायक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री छाया राही ,आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवालज ,भाजपा कोषाध्यक्ष राहूल सेन ,मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा , पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू , डा. महेंद्र साहू ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू ,सांसद प्रतिनिधि टीकमचंद साहू , महिला मोर्चा मंडल अनिता यादव ,मंडल उपाध्यक्ष मधु नत्थानी ,भागवत साहू ,शरद पारकर सोमनाथ पटेल ,पकलू ठाकुर ,ममता साहू, मनीष साहू,शरद यादव,लिकेश्वर साहू,संजु निर्मलकर,चंद्रहास साहू आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा व आभार म.मो.मंडल अध्यक्ष अनिता यादव ने किया।
