डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत पोड में वृक्षारोपण किया , पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत पोड में वृक्षारोपण किया , पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /पाण्डुका  :- पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पोड  में उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किए।  भाजपा द्वारा जिले में आयोजित ग्राम , पोंड के कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा संगठन के तहत दो दिवसीय दौरे पर हैं। 24 जून को गरियाबंद में आपातकाल को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में एक बजे व्याख्यान देंगे और मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। वहीं सर्किट हाउस में जिले में निवासरत पत्रकारों का सम्मान करेंगे। डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्री साहू ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व

ऐसा था कि स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति उनका हमेशा से आकर्षण रहा है। राजनीतिक जीवन मे मुखर्जी जी हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवनकाल समाज जीवन में ही व्यतीत हुआ है। देश में वे शिक्षाविद के रूप में जाने पहचाने जाते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित  वरिष्ठ  घासी राम साहू जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा  मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय , महामंत्री किशन कंडरा, अशोक कश्यप, छत्रपाल सिन्हा , युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन सिन्हा , गोविंद तिवारी , योगेश साहू व भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे