(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / धमतरी - गरियाबंद जिला के लोकपाल घनाराम साहू द्वारा मनरेगा कार्यो की जाँच के लिए लगातार दौरा किया जा रहा है, गुरुवार शुक्रवार दो दिनों का दौरा करते हुए नगरी विकास खंड के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, छिपली पारा,
सिरसिदा,छिपली,ठेनही,बेलर बहरा, बांधा, में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों, मनरेगा मजदूरों को शासन के स्वीकृत राशि का सदुपयोग कर कार्य करने के लिए निवेदन किया मनरेगा के उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा करने के पश्चात दस्तावेजो का निरीक्षण कर, मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया

