धर्मेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- गोविंद साहू मेघा वाले को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है | प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्ति उपाध्यक्ष गोविंद साहू आगे भी समाज के प्रति जागरुक रहकर ना सिर्फ कार्य करेंगे अपितु भावी योजनाओं व सामाजिक क्रियाकलापों को कार्य रूप में परिणित करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभायेंगे | ज्ञात हो कि गोविंद साहू मेघावाले के सामाजिक सौहाद्रर्ता समरसता एवं सामाजिक नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए साहू समाज के प्रदेश नेतृत्व एवं समाज के बुद्धिजीवियों से विचार पश्चात वर्तमान स्थिति को अध्ययन करते हुए इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त पर श्री साहू को समाजजनो व मित्रों ने बधाई दी है |
