(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
बालोद / 08 जून 2021 श्रीमति जमुना देवी यादव , धर्मपत्नी श्री रामकुमार यादव जी का आज देहावसान उनके बालोद स्थित निवास स्थान पर हो गया ।77 वर्षीय माता जी का अचानक यूं चले जाना नगर एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री बालोद नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव जी की माता जी,चार पुत्र मुकेश यादव,स्वर्गीय योगेश कुमार यादव,राकेश यादव (गोदू), इंजीनियर राजेश यादव एवं एक पुत्री ओमिता यादव थी ।उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह लगभग दस बजे मुक्तिधाम बालोद में किया जाएगा
