अज्ञात मृतिका के शव को कंधा देने आगे आया कोतवाली पुलिस, नियमानुसार की गई अंतिम संस्कार
गरियाबंद / 08.जून 2021 को गरियाबंद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया जब एक अज्ञात महिला का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी तब महिला के अंतिम संस्कार के लिए सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस आगे आयी, साथ मे नगर के कुछ समाजसेवी युवा भी सामने आए।मामला दिनाँक 07.06.2021 के शाम 07:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोड़ किनारे ग्राम
दर्रीपारा का है जहां विगत 01 सप्ताह से एक अज्ञात महिला जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी वह घूमती रहती थी। घटना समय को दर्रीपारा के आगे मैनपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG23-0265 के चालक द्वारा एक्सीडेंट कर दिया जिसके बाद 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया जहां पहुंचते पहुंचे अज्ञात महिला की सांसें थम गई थी। उक्त घटना की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में करने पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में उक्तमहिला के वारिसनों का पता तलाश किया गया किन्तु परिजनों का कोई पता नहीं चला जिसके बाद सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में प्र०आर० कुबेर बंजारे, आर० परमेश्वर नेताम, रविशंकर सोनवानी म०आर० श्रद्धा खूंटे, तथा चौकी नवागढ़ से सउनि थनवार ध्रुव, आर० पुष्पेंद्र मयंक, ग्राम दर्रीपारा से समाजसेवी कमलेश बघेल, शंकर ध्रुव, सुखचंद बघेल, मोह० सफीक खान ने उक्त अज्ञात महिला को कंधा देकर पूरे रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार की गई। पुलिस की इस रूप को देख आम जनता ने काफी सराहना की गई।

