(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ को कुपोषण से मुक्त करने 07 से 20 जुलाई तक पूरे प्रदेश वजन त्यौहार का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र में किया जा रहा है इसी कड़ी में आज फिंगेश्वर विकास खण्ड के ग्राम भेंडरी(लोहरसी)में भी वजन त्यौहार का आयोजन ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमाक 1,2,3 एवं आश्रित ग्राम पंडरी तराई में किया गया।कार्यक्रम में 0-5 आयु समहू के बालक बालिका ,11-18 आयु समूह के किशोरी बालिका,गर्भवती,शिशुवती माताओ का वजन एवं ऊँचाई का नाप कर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।तीनो केंद्र में 89 बच्चों,43 किशोरी बालिका,07
गर्भवती,07शिशुवती माताओ का वजन एवं ऊँचाई का माप सरपंच मोहनलाल साहू,एव महिला एवं बाल विकास विभाग से नियुक्त नोडल अधिकारी भागचंद चतुर्वेदी प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के उपस्थिति में वजन एवं ऊँचाई नाप कर कुपोषण के स्तर का आंकलन किया गया।सरंपच मोहनलाल साहू ने उद्बोधन करते हुए कहा कि शासन द्वारा दी जा रही सुविधा गरम भोजन,नाश्ता, रेडी टू इट ,टीका करन की सुविधा ग्राम में उपलब्ध कराने के लिए शासन को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ लेने आहवान किया।वजन त्यौहार का औचक निरीक्षण करने जिला महिला बाल विकास अधिकारी जगरानी देवी एक्का केंद्र क्रमांक 2 भेंडरी पहुँचे ।सेक्टर तरीघाट के सुपर वाइजर हितकारिणी देवांगन द्वारा सभी केंद्रों का निरीक्षण कर अपने उपस्थिति में वजन ऊँचाई का माप कराया गया। वजन त्यौहार को सफल बनाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टामिन साहू,रेखा साहू,बोधेश्वरी साहू,अनिता गायकवाड़,सहायिका शांति ध्रुव ,दयाबती साहू,मितानिन सविता ध्रुव,टोमेश्वरी साहू,सुनीता ध्रुव एव सेक्टर के अन्य ग्राम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना साहू ,गुलापा यादव, रूखमणी ध्रुव,रानू साहू का अमूल्य योगदान रहा।
