(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- मिडिल स्कूल पथर्रा (राजिम) के प्रधान पाठक आलोक शर्मा द्वारा सोशल मीडिया में अनुसूचित जनजाति छात्रावास (पिपरछेड़ी रोड ) का नाम बदल प्रतिबंधित शब्द हरिजन छात्रावास लिख दिया । प्रधान पाठक आलोक शर्मा के द्वारा छात्रगण को मोहल्ला क्लास लगाने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दिए है जिसमें स्थान का नाम हरिजन छात्रावास (पिपरछेड़ी रोड) लिखा है,चूंकि हरिजन शब्द सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित कर दिए हैं व लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा इस शब्द प्रयोग न करने आदेश जारी किया गया है । इसके बाद भी वरिष्ठ
शिक्षक होते हुए अपनी जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहे है । जिसकी जानकारी सतनामी समाज को मिला जिस पर पूरे सतनामी समाज आक्रोशित होकर आलोक शर्मा के इस जातिवादी कुकृत्य के विरुद्ध राजिम थाना में सामाजिक पदाधिकारी गण युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर थाना प्रभारी राजिम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की । सतनामी समाज जिला अधक्ष दुजलाल बंजारे जी ने कहा इसके खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही हो ,प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाने जाने पर सतनामी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा , जिसका जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि ऐसे जातिवादी मानसिकता के लोगों के कारण ही आज भी जातिवादी व छुआछूत व्याप्त है जो चल रहे हैं , ऐसे शिक्षक छात्र-छात्राओं और हमारे आने वाले देश के भविष्य को क्या शिक्षा देंगे जो खुद जातिवादी मानसिकता से ग्रसित हैं । प्रमुख रूप से सतनामी समाज जिला अध्यक्ष दूजलाल बंजारे जी युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती , भीम रेजीमेंट जिलाध्यक्ष छबि राम साहू , वरिष्ठ सामाजिक चिंतक गण विष्णु जांगड़े, गुरु चरण सोनवानी , रमेश टंडन , योगेश साहू , नेतराम घृतलहरे , गोदू घृतलहरे , राजेश परमार , गोकुल रात्रे , किरण टंडन , प्रकाश चंदनिया , देवप्रशाद बघेल , सोनू मीरी , अरुण जांगड़े , समीर बारले , दिगेश यादव , दिनेश सतनामी , बंशीलाल सोनवानी , देवेंद्र भारती भारी संख्या में उपस्थित रहे।
