(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- वैश्विक महामारी कोविड(19) कोरोना के कारण मार्च 2020 से विद्यालय बंद होने कारण बच्चों के पढाई को निरंतर जारी रखने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अभिनव पहल पढ़ाई तुंहर द्वार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बच्चों के पढाई बनाये रखा।सी जी स्कूल डॉट इन पर बच्चों एवं शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीयन कर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया।जहाँ मोबाइल नेटवर्क की समस्या वहाँ के शिक्षकों द्वारा पढाई तुंहर पारा मोहल्ला क्लास संचालित कर बच्चों के पढाई को जारी रखा गया।शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी, विकास
खण्ड फिंगेश्वर में कार्यरत प्रभारी प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी के विशेष प्रयास से शिक्षको एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढालसिह ध्रुव,सरपंच मोहनलाल साहू के सहयोग सेअगस्त 2020 से अप्रैल2021 तक निरन्तर मोहल्ला क्लास संचालित हुआ, इन कक्षाओं को संचालित करने शाला में कार्यरत सभी शिक्षकों के अलावा गांव के पढ़े लिखे युवती, युवक,बहुओ ने शिक्षा सारथी के रूप निःशुल्क सेवा प्रदान कर मिशाल कायम किया,मोहल्ला क्लास का निरीक्षण करने शिक्षा सचिव डॉ आलोक शुक्ला का आगमन 23 अगस्त 2020 को हुआ तो सचिव सर शीतला मंदिर रंगमंच,शीतला मंदिर प्रांगण,बजरंग चौक सहित 6 स्थानों में संचालित मोहल्ला क्लास को देखकर शिक्षकों, बच्चों, पालको से बात कर प्रसन्नता व्यक्त किए।निरन्तर मोहल्ला क्लास होने पर शाला के प्रभारी प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी के विशेष प्रयास हेतु सी जी स्कूल डॉट इन ऑनलाइन पोर्टल में दिनांक 01जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हमारे नायक के रूप में चयन कर गरियाबंद जिला को गौरवांवित किया।भागचंद चतुर्वेदी के हमारे नायक चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडी, राजीव गांधी जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर हेमन्त साहू,विकासखंड स्रोत समन्वयक चंद्रशेखर मिश्रा, संकुल प्राचार्य के एल कवर,जिला पी एल सी अध्यक्ष संतोष तारक,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा, सरपंच मोहनलाल साहू ,अध्यक्ष ढालसिह ध्रुव शिक्षक गण लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद,चन्द्रभूषण साहू,भागीरथी साहू ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित कर पुनः बच्चों शिक्षा के मुख्य धारा में लाने आहवान किया।भागचंद चतुर्वेदी ने जानकारी दिया कि शिक्षा सत्र 2021 -22 में शासन के निर्देशानुसार नियमित मोहल्ला क्लास लगाने 30 जून को शाला प्रबंधन विकास समिति एवं शिक्षक पालक संघ का बैठक लेकर सर्वसम्मति से 5 जुलाई से गांव के विभिन्न सामुदायिक भवनों,रंगमंच पर शाला के शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव, रेखराम निषाद,एवं शिक्षा सारथियों के सहयोग से नियमित मोहल्ला क्लास संचालित करने प्रस्ताव पारित कर घर घर को विद्यालय बनाने का संकल्प लिया है।
