अतरमरा संकुल में हुवा प्रधान पाठकों की आवश्यक बैठक - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 1, 2021

अतरमरा संकुल में हुवा प्रधान पाठकों की आवश्यक बैठक

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

संकुल प्राचार्य राजेश कंसारी एवं संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने ली अहम बैठक

मोहल्ला क्लास लेने के दिये निर्देश

गरियाबंद  / छुरा  :- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना पढ़ई तुंहर दुआर योजना का क्रियान्वयन इस वर्ष भी होगा।कोरोना महामारी के स्कूल बंद है।और लोक शिक्षा संचानालय द्वारा ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन कक्षा संचालन करने का निर्देश है साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के भी निर्देश है।इसी तारतम्य में संकुल केन्द्र अतरमरा के सभी प्रधान पाठकों की एक अत्यंत आवश्यक बैठक संकुल केंद्र भवन अतरमरा में आहूत

किया गया।उक्त बैठक को संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेश कंसारी एवं संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने ली है।बैठक में पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत 1 जुलाई से ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन के तहत मोहल्ला क्लास संचालन किया जाए।स्थल चयन कर मोहल्ला कलास का संचालन बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया गया।साथ ही शाला प्रबंधन समिति का गठन,वृक्षारोपण की तैयारी,मस्ती की पाठशाला,छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, सेतु प्रशिक्षण,अवकाश की जानकारी,नीपा लीडरशिप कोर्स,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,आमाराइट,अनुदान की राशि की उपयोगिता,शाला भवन एवं शाला परिसर स्वच्छ एवं आकर्षित बनाना सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा किया गया।साथ ही संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेश कंसारी एवं संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने बताया कि जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर का स्पष्ट निर्देश है कि पढ़ई तुंहर दुआर योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो।किसी भी प्रकार से कोरोना गाइडलाईन का उलंघन न हो। उक्त बैठक में संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेश कंसारी,संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, प्रधान पाठक द्वय पवन वर्मा, हेमन्त विश्वकर्मा,चिरंजीव साहू,चेतन ध्रुव,भानु ध्रुव,कृष्णकुमार साहू,रेणुका देवांगन,पुष्पलता चक्रधारी,पवनु ध्रुव,मीना ध्रुव,सफाई कर्मचारी दुर्गेश निर्मलकर सहित संकुल केंद्र अतरमरा के सभी प्रधान पाठक गण उपस्थित थे।