कला परंपरा ने किया 22 कलाकारों एवं साहित्यकारों का सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, July 9, 2021

कला परंपरा ने किया 22 कलाकारों एवं साहित्यकारों का सम्मान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

राजिम के गौकरण मानिकपुरी को मिला कला साहित्य रत्न सम्मान

गरियाबंद  / राजिम  :-  09 जुलाई। कला परंपरा कला बिरादरी संस्थान के 22 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन गूगल मीट कार्यक्रम में प्रदेश के 22 कलाकारों एवं साहित्यकारों को कला परंपरा रत्न एवं कला परंपरा साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। जिसमें राजिम क्षेत्र के लोक कलाकार एवं साहित्यकार गौकरण मानिकपुरी के अलावा गोविंद साव, कविता वासनिक, महादेव हिरवानी, पद्मश्री डॉ आर एस बारले, अजय उमरे, सीताराम साहू श्याम, भरत गंगादित्य, अजय मंडावी, डॉ सुरेश देशमुख, अनुराग ठाकुर, रजनी रजक, दीनदयाल साहू, उत्तम तिवारी, सुधीर शर्मा, डॉ अनसूया अग्रवाल, डॉ रमाकांत सोनी, परदेशी राम वर्मा, डॉ. दिनेश पांडे, आशा आजाद को सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रचार सचिव संतोष कुमार सोनकर मंडल ने बताया कि अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. डीपी देशमुख ने कहा कि बचपन से ही मुझे कला साहित्य के प्रति विशेष अभिरुचि रही है इसलिए एक लक्ष्य निर्धारित किया और छत्तीसगढ़ के समस्त लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कला एवं साहित्य का सेवा कर रहा हूं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक को कला परंपरा कला बिरादरी विभूति सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियत्री आशा आजाद के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत गयाप्रसाद साहू रतनपुरिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पांडे एवं आशा आजाद कृति ने किया।