सड़क दुर्घटना रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने गरियाबंद पुलिस ने चलाया विशेष अभियान - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, July 9, 2021

सड़क दुर्घटना रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने गरियाबंद पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

वाहन चेकिंग दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही

वाहन जप्त कर 22 प्रकरणों को भेजा गया न्यायालय

गरियाबंद  / बढते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने तथा लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने गरियाबंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को यातायात जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाने निर्देशित किया गया था।  उक्त निर्देश के पालन में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने नगर के  साप्ताहिक बाजार में आये लोगों, आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई साथ ही यातायात नियमों का जानबूझकर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय गरियाबंद भेजा गया। 

आज दिनाँक 09.07.2021 को सिटी कोतवाली गरियाबंद द्वारा कुल 22 वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश की गई है। माननीय न्यायालय द्वारा लोक अदालत के तहत मामले की त्वरित सुनवाई/निराकरण किया जाता है जिसके मद्देनजर माननीय न्यायालय द्वारा मामले की त्वरित निराकरण करते हुए न्यूनतम राशि की समन शुल्क लिया गया साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा भविष्य में इस तरह की गलती को न दुहराने की हिदायत दिया गया।