गरियाबंद / गरियाबंद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक 22 जुलाई को
दोपहर 1 बजे साहू समाज भवन में आयोजित की गई है। बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभाअवस्थी, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती आशा दुबे, सह प्रभारी प्रिया सिरमौर मौजूद रहेंगी, जिले के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी मैं बैठक संपन्न होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक ने कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।