(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / सहकारी समितियों में खाद नदारद है, आमनक बीज भी किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। निजी दुकानों में किसानों से खाद के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। आसमान वर्षा से किसान परेशान है वहीं बिजली की समस्या भी किसानों को हलकान किये हुए है। ऐसी विकट समस्या के समय भूपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सोई हुई है। एक बयान में उक्त बातें कहते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने आगे बताया कि किसानों की तमाम समस्यायों को लेकर इस सोई हुई सरकार को जगाने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में 26 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में किसानों को लेकर धरना दिया जाएगा।
मोर्चा प्रभारी ने बताया कि इस धरना कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश भर में किसान मोर्चा की बैठकें चल रही है। गरियाबंद जिला के दोनों विधान सभा , राजिम और बिन्द्रानवागढ़ में धरना की रूपरेखा बनाने 22 जुलाई को गरियाबंद में बैठक रखी जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर उक्त बैठक में शामिल होकर तैयारी का जायजा लेंगे।
किसान मोर्चा प्रभारी ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा लगतार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उसके किसान विरोधी रवैय्ये के प्रति आगाह करते आ रही पर इस ढीठ सरकार द्वारा यूरिया, डीएपी की आपूर्ति सहकारी समिति में बाधित किया जा रहा है। लो वोल्टेज के चलते किसानों के पम्प नही चल रहे हैं वही गोबर बेचने किसानों, गोबरहिनों को भी गोबर के बकाया राशि का भुगतान भी नही किया जा रहा है। कम्पोस्ट खाद बनाने वाली महिला समूह की बहनों को उनके मेहनताना नही दिया गया वहीं उन्हें मौखिक रूप से बताये गए 10 रु किलो के बदले 4 रु से भी कम दिए जाने की बात कही जा रही है।किसानों के समस्त समस्या को शीध्र दूर करने मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 26 जुलाई को प्रदेश भर में 90 स्थानों में धरना दिया जाएगा एवं माननीय राजपाल जी के नाम स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।