8 साल की बच्ची कु.निधी 1कि.मी.पैदल पढने के लिए जाती है मोहल्ला क्लास - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 20, 2021

8 साल की बच्ची कु.निधी 1कि.मी.पैदल पढने के लिए जाती है मोहल्ला क्लास

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

हाथ और पैरों में है समस्या जिसके चलते पैदल चलने में होती है दिक्कत

गरियाबंद  / पाण्डुका :- गरियाबंद जिला अंतर्गत छुरा ब्लॉक के ग्राम मुरमुरा में एक गरिब परिवार के रहने वाली आठ साल की छोटी बच्ची कु.निधी यादव कक्षा चौथी में पढती है। उसके बाए पैर और हाथ बचपन से ही विकलांग स्थिति में है जिससे पढाई के लिए मोहल्ला क्लास जाने में लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करके दिक्कतो का सामना करना पढ़ता है। वही कु. निधि यादव बचपन से ही विकलांग स्थिति में है पढाई व खेलकूद में तत्पर रूचि रखते है।हालांकि वो खेलकूद में तो रूचि बड़ा आनंद के साथ रखते है लेकिन वो किसी भी प्रकार का ठीक से खेल नही पाता। कु. निधि यादव एक गरीब परिवार से है लेकिन शासन कि ओर से आज तक उसको किसी भी प्रकार कोई लाभ व ईलाज नही हो पाया है। वही कु. निधि यादव के पिताश्री दसरू राम यादव है उनके परिवार में कुल पांच लोग रहते है। जो उसके माता पिता मजदूरी का काम करके अपना पूर परिवार का पालन पोषण करते है। दसरू राम के पास कु. निधि के इलाज के लिए पैसा नही है ना ही खेत है ना ही रहने का ठीक से मकान वह दूसरे के मकान रहता है मजदूरी करके अपना परिवार बड़े ही मुश्किल से चलाता। 
 कु.निधि के  पिता शासन से गुहार लगाया था  लेकिन  अभी तक कुछ लाभ नही मीला
कु. निधी यादव के पिता दसरू राम यादव ने बताया कि बच्ची  आधार कार्ड में उसके नाम पर मिस्टेक हुआ है। जिसके चलते पंचायत में आवेदन दिया था तो काम पूरा नही हो पाया। वही स्कूलो में भी कई दस्तावेज दिया था लेकिन आज तक कुछ लांभ नही मिला। दसरू राम लगातार शासन से मांग करते आ रहे लेकिन कुछ नही होने से उसके मन असंतोष जनक हो बैठा हे। 

        कु. निधि यादव एक होनहार एवं सीधी साधी लड़की है जो आठ साल की है। उसके परिवार वाले उस बच्ची के लिए बहुत चिंतित है। लेकिन ऐसे गरिब परिवार की बेटी को शासन द्वारा कई योजनाएं से लाभ मीलना चाहिए व उसके हाथ व पैरो का अच्छे जीवन के लिए उसके चलने की कुछ यथार्थ प्रयास शासन द्वारा लाभ दिया जाना चाहिए।