ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के पद पर अंतिम मेरिट सूची जारी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 20, 2021

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के पद पर अंतिम मेरिट सूची जारी

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद / 20 जुलाई 2021/ प्रशिक्षित मितानिन से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 11 पद पर सीधी भर्ती के पूर्ति हेतु छ.ग. निवासी से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई थी। तत्संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम मेरिट सूची एवं संवर्गवार चयन सह प्रतिक्षा सूची दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in एवं जिले के वेबसाईट www.gariaband.gov.in  में प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन अभ्यर्थी कर सकते है।