(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका युवा कुंभकार समाज पाण्डुका के द्वारा ग्राम के पंखत्ती एवं नकटा तालाब के किनारे वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम के सक्रिय कुंभकारो युवाओं ने भाग लेकर वृक्षों का रोपण तथा प्रत्येक वृक्षों के लिए पालक नियुक्त करते हुए उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया तथा सभीं समाज के युवाओं को ऐसे कार्य के लिए आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्रपाल सिन्हा , केशु चक्रधारी , कन्हैया चक्रधारी, हिमांशु चक्रधारी , मुरली चक्रधारी, गोलू चक्रधारी, दया चक्रधारी, लक्ष्य प्रजापति , छवि चक्रधारी रविंद्र चक्रधारी , चंद्रहास चक्रधारी आदि युवाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया

