(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस ने 1 जुलाई 2019 से अब तक लंबित महंगाई भत्ता समस्त कर्मचारियों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की है। प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नायक,लाल बहादुर साहू,जावेद खान, नरेंद्र कुमार साहू, ऋषि कुमार चंदेल,महासचिव संजय नैय्यर प्रदेश सचिव डॉ वेदलाल साहू, संभागीय महासचिव अभिषेक गोलछा,जिला अध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि 01 जुलाई 2019 से महंगाई भत्ता लंबित है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को केंद्र के समान 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने सम्बधी आदेश यथाशीघ्र जारी करने की मांग फिंगेश्वर विकासखंड अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, छुरा विकासखंड अध्यक्ष कुंजल सिंह जगत,दशरथ वर्मा, अमित शर्मा,ओंकार शर्मा, खेलन देवांगन, जयप्रकाश देवांगन,मनोज मार्कण्डेय,हरीश टांडे, गनेशुराम खूंटे, नोहर मल्होत्रा,सालिकराम साहू, योगेश पटेल,हीरा सिंह यादव, वीणा ध्रुव,सुनीता चतुर्वेदी, धनमत नेताम, सरिता गायकवाड़, नरेंद्र कंवर, बीरेंद्र ध्रुव, संतोष वर्मा, आशाकान्त रजक आदि ने किया है। ज्ञातव्य है कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की बैठक विगत दिनों आयोजित की गई। बैठक में सभी घटक दलों के संघ प्रमुखों के साथ उपस्थित सदस्यों की राय से सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिए पूरे प्रदेश के कर्मचारी संघो को साथ लेकर जिसमे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के दूसरे गुट के प्रदेश संयोजक व घटक दलों के संघो को भी शामिल कर आंदोलन करने पर सहमति बनी। इस हेतु अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की ओर से श्री ओ पी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के साथ संजय तिवारी जी फेडरेशन के प्रवक्ता चर्चा के लिए प्रतिनिधित्व करेंगे और कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत किये जाने हेतु शासन के समक्ष मांग पूर्ण कराने की व्यापक रणनीति पर चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट बैठक के पूर्व 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य के समस्त कर्मचारी अधिकारियों को दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला जी प्रदेश संयोजक ओ पी शर्मा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष, कारण सिंह अटोरिया, शिव कुमार पांडेय प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मैदानी कर्मचारी संघ,एल के नामदेव प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स, रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, सुनील यादव,गजानंद साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत संघ, सतीश टन्डन प्रांतीय सदस्य ,राजेश नायर , विशाल मिश्रा, एस के कन्नौजे, आलोक मिश्रा,सूरज प्रसाद,जे पी वैष्णव,सूर्य प्रकाश,सुनील नायडू के साथ अन्य कर्मचारी संघो के प्रतिनिधि एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
