(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
अंचल के दैवीय स्थल कर्राबाघिन में पदाधिकारी ने लिया संरक्षण के लिए संकल्प
गरियाबंद / पाण्डुका :- चर्चित कलाकार साहित्यकार संगठन सिरजन 18 जुलाई रविवार को कोरोना काल और लाकड़ाउन के बाद लंबें समय के अंतराल में लघु बैठक आयोजित कर मां कर्रा बाघिन से सबकी मंगल कामना कर स्थल के प्रांगन में आंवला बहेड़ा का वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए शपथ लिया। यद्यपि वर्तमान पर्यावरण की भयावह स्थिति को देखते हुए विभिन्न संगठनों निजी संस्थानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण का समाचार अक्सर देखने सुनने और पढ़ने को मिलता है किन्तु उनके संरक्षण पोषण पर ध्यान नहीं देते जिसे छत्तीसगढ़ी लोक कला-संस्कृति और साहित्यिक संरक्षण के प्रतिवद्ध संगठन सिरजन कला परंपरा ने रोपित पौधे को बचाने की बात कही है संगठन के कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक ने बताया कि इस महत्वपूर्ण किंतु क्षेपक बैठक में ग्राम चरौदा निवासी टोमन ध्रुव और शुक्लभाठा निवासी चंदूराम साहू की पत्नी का पिछले महीने कोरोना से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों के लिए संस्कृति विभाग से आर्थिक अनुदान के लिए प्रयास करने और वयोवृद कलाकारों को मासिक वित्तीय सहायता दिलाने की मांग शासन प्रशासन से करने विषयक पर विशेष रूप से चर्चा किया गया उक्त संगठन विगत 9 वर्षो से सिरजन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू और संयुक्त संस्था कला परंपरा के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी देशमुख भिलाई के सतत् मार्गदर्शन में लोक कला संस्कृति साहित्य के संरक्षण संवर्धन और कलाकारों साहित्यकारों के कल्याणार्थ निमित्त कार्य कर प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है ।जिसके सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ऐसे ऊर्जावान कलाकारों साहित्यकारों को समय-समय पर संबल वनाए रखने संक्षिप्त बैठक की जाती है जिसमें क जरुरतमंद ईलाज अनुदान मासिक वित्तीय सहायता कलाकार साहित्यकार पैंशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पहल करने रूपरेखा बनती है उक्त मिटींग में जिले के कला परंपरा संयोजक राजकुमार यादव लोहरसी सिरजन के जिला संस्थापक गौकरण मानिकपुरी फुलझर अध्यक्ष सेवक ठाकुर सिरजन साहित्य परिषद के हलधर नाथ जोगी कोपरा विजयपुर बाबूलाल साहू फुलझर उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी शुकलाभांठा धमतरी
सचिव खेम बाई निषाद राजपुर छुरा कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक सहसचिव चुम्मन सिन्हा छुईहा संरक्षक बुधारु यादव खट्टी तथा अन्य सक्रिय सदस्यों में धनजी साहू डोमन कुमार साहू फुलझर बोडकी पवन घृतलहरे पोंड ठाकुर राम साहू कुरूद खेलावन राम निषाद पाली चंदूराम दीवान भूलू राम सेन दीनू राम ध्रुव चरौदा चमरू राम निषाद अतरमरा केश राम ध्रुव मोहरेंगा हेमलाल साहू शुक्लाभांठा उपस्थित थे।
