किशोरी बालिकाओं ने वृक्षारोपण कर , दिया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, July 19, 2021

किशोरी बालिकाओं ने वृक्षारोपण कर , दिया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  / पाण्डुका  :- किशोरी बालिकाओं ने पौधा रोपण कर उन्हें वृक्ष के रूप में तैयार होते तक सहजने का दृढ़ संकल्प लेकर पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता का बेहतरीन परिचय दिया है।इन नन्हे मुन्हे बच्चो में पर्यावरण जागरूकता के विचार और संस्कार जो आया है,इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का कार्य बहुत ही सराहनीय है। गौरतलब है कि शासन की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में आजीविका सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है।जो महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने बेहतरीन पहल कर रही है।तो दूसरी ओर बिहान, किशोरी बालिकाओं का 10-10 सदस्य का समूह  बनाकर उन्हें बचत ,स्वच्छता और प्रेरेनादायक शिक्षा देकर बच्चो में नवाचार लाने का अनूठा प्रयास कर रही है।जो इन्हीं का नतीजा है कि छुरा ब्लाॅक के सुरभि संकुल संगठन सांकरा अन्तर्गत ग्राम फुलझर की जय मां जतमई और तुलसी किशोरी बालिका  स्व सहायता की बालिकाओं ने बिहान से प्रेरित होकर पर्यावरण की प्रति चेतना दिखाई और छायादार और फलदार पौधा का

रोपण कर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया और बरसात के इस सीजन में किशोरी बालिकाओं के इस समूह ने प्रति सदस्य 5-5 पौधा लगाकर उसे देखरेख करने का लक्ष्य रखे है।खास बात ये है कि इन छोटे छोटे बच्चो में पर्यावरण के प्रति जो बचपन से संस्कार डालने का जो बिहान के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास किया जा रहा है।उससे जाहिर है की इस योजना में काम करने वाली कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर ईमानदारी के साथ जी तोड मेहनत कर शासन कि मंशाओं को धरातल पर लाने भरसक कार्य कर रही है।जिसके बदौलत आज सरकार की महिलाओं पर आधारित बिहान कार्यक्रम गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाॅक में पहले पायदान पर है।इस  पूरे कार्य में जीएमटी कविता यादव का महत्वपूर्ण योगदान दे रही है         सुरभि संकुल साकरा के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखकर पौधा रोपण कर ,पर्यावरण के प्रति जन मानस को संदेश देने का कार्य किया गया। क्योंकि आज दिनों-दिन पेड़ो की कटाई की जा रही हैं जिससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है ।जिसके कारण  पर्यावरण में ऑक्सीजन की लागातार कमी हो रही है।जिस पर किशोरी बालिकावो व बिहान के सदस्यों द्वारा एक प्रयास किया गया ।पश्चात  किशोरी बालिकाओं का एजेंडा  के अनुसार बैठक लिया गया सभी बालिकाओं ने अपना नाम अपना पद अपना समूह का नाम  बोलकर परिचय दिया ।  बैठक के साथ साथ उनकी स्वच्छता   के बारे में विस्तार से बताया गया तथा कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करना एवं अपनी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दायक बात बताई गई    जिसमें सरपंच  सुनीति ध्रुव सक्रिय  महिला ,जीएमटी कविता यादव ,बीसी देवकी साहू ,जतमई समूह की किशोरी अध्यक्ष हर्षिता साहू,सचिव ऐश्वर्या  यादव, गूंजा यादव ,योगिता  यादव संचालिका,पायल गोस्वामी, डुमेश्वरी यादव, ईशा यादव, उमेश्वरी यादव ,मोनिका यादव,लक्ष्मी साहू,बालिका सहित जय मां तुलसी किशोरी बालिका समूह के सभी सदस्य उपस्थित थीं।