अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, July 24, 2021

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

कोदोमाली के समीप अज्ञात वाहन के साथ सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत ,

गरियाबंद / जिला बेमेतरा के ग्राम परपोड़ी निवासी शिक्षक रविकुमार साहू पिता दशरथ साहू जो मैनपुर ब्लाक के तितलखुटि में शिक्षक था उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई घटना की रिपोर्ट राजिम निवासी उसके साथी को बताया गया तब उसका साथी गरियाबंद जिला अस्पताल पहुचा । वही घटना के विषय मे मृतक के साथी ने बताया कि ग्राम परपोड़ी निवासी रविकुमार साहू ग्राम तितलखुटि स्कूल में शिक्षाकर्मी वर्ग एक का टीचर था ,जो आज शनिवार को कल रविवार की छूटटी होने के चलते अपने घर परपोड़ी जाने ले लिए निकला था , तभी जुगाड़ थाना अंतर्गत कोदोमाली के समीप किसी अज्ञात के द्वारा रविकुमार को ठोकर मारा गया , बुरी तरह ज़ख़्मी शिक्षक को मैनपुर अस्पताल लाया गया , इस दुर्घटना में मृतक के दाया हाथ और सीने में गम्भीर चोट लगी थी जिससे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल संजीवनी वाहन से लाया गया ,जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसकी मौत रास्ते मे ही होने की बात बताये । घटना की रिपोर्ट गरियाबंद जिला अस्पतला द्वारा सिटीकोटवाली में दे दी गई है ।