गरियाबंद / राजिम :- माँ ब्रम्हचारिणी दरबार शिवाजी चौक अमापारा राजिम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के ताजराम साहू ने बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव में
गुरुदेव श्री भरत लाल साहू (भगत)एवम् श्री अर्जुन नयन तिवारी के पावन सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया व शिष्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
सर्वप्रथम माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना कर गुरु पर्व प्रारम्भ हुआ। शिष्यों ने अपने गुरु का तिलक वंदन कर भेंट दिये। अपने गुरु के सानिध्यलाभ व दर्शन के लिए शिष्यगण दूर दूर से पहुँचे हुए थे।
इस अवसर पर मंदिर समिति के फगेंद्र यदु तेजेश साहू भागीराम साहू दिनेश्वर साहू विष्णु साहू यशवंत साहू नारायण पटेल बल्लु यादव ईश्वर सिन्हा विजेंन्द्र वर्मा भुवन साहू नारायण प्रसाद देवांगन गणेश पटेल तुलसी राम साहू जनक साहू बसंत ज़ाधव लक्ष्मण साहू रूपलाल साहू सहित बड़ी संख्या में आस पास गाँव के शिष्यगण उपस्थित रहे।