पांच दिवसीय बीसी सखी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

पांच दिवसीय बीसी सखी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद 27 जुलाई 2021/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जिलें में अपनी सेवाएं दे रही 171 बीसी सखियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सभाकक्ष, जिला पंचायत गरियाबंद में दिनांक 27 जुलाई, 2021 को संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम श्री संदीप अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में दिनांक 22 जुलाई 2021 से प्रारंभ किया गया था। कार्यक्रम में प्रतिदिवस विकासखण्डवार कुल 171 बीसी सखियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री रमेश वर्मा, डीपीएम-वित्तीय समावेशन, जिला प्रबंधक/समन्वयक-सीएससी, एनआईसीटी, आईडीएफसी, एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी उपस्थित थें। विदित हो कि बैंक विहीन, पहुॅच विहीन, ग्रामीण क्षेत्रों में बीसी सखियां निरंतर अपनी सेवाएं दे रही है। इनके द्वारा पैसो का लेनदेन, पेंशन, मनरेगा, मजदूरी, तेंदूपत्ता राशि भुगतान इत्यादि किया जाता है। आज पर्यन्त बीसी सखी द्वारा कुल राशि 25 करोड़ का जिले में वितरण कर चुकी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा बीसी सखियों की जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं, इनके प्रचार-प्रसार, बैंकों से उचित समन्वय, पंचायतों से समन्वय, कार्य संचालन इत्यादि विषयों से चर्चा कर आगामी भविष्य की रणनीति तैयार की गई।