कांग्रेस सरकार महिलाओं को अपमानित करने के लिए ही सत्ता मे आयी है - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

कांग्रेस सरकार महिलाओं को अपमानित करने के लिए ही सत्ता मे आयी है - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / मातृ शक्ति का घोर अपमान करने वाले प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा के मानसिकता  का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पुरजोर विरोध करती है उक्त बातों को करते हुये  गरियाबंद भाजपा मंडल मंत्री तनु साहू - ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सरकार में महिलाओं का अपमान आम होता जा रहा है ऐसा लगता है कि  कांग्रेस सरकार महिलाओं को अपमानित करने के लिए ही सत्ता  में आयी है
मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना एवं उनके लिए फूलन देवी जैसे शब्दों का उपयोग कर उनका उपहास और मातृ शक्ति का अपमान करना बहुत ही निंदनीय है  गरियाबंद मंडल मंत्री श्रीमती पुष्पा साहू -ने कहा  पूरे तरीके से शराबबंदी के बारे में पूछा गया तो कांग्रेस सरकार शराब बंदी का वादा करके, शराब की बिक्री कैसे हो उसकी चिंता ज्यादा कर रही है राज्य की महिला और बालिका असुरक्षित महसूस कर रहे है नशा के चलते प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है सरकार को इसकी चिंता बिलकुल नही है 
लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की खप्त बढ़े उसकी चिंता जरूर है जिस समय कोरोना महामारी के चलते लोगो को दवाई की घर पहुच सेवा की आवश्यकता थी उस समय सरकार शराब की घर पहुच सेवा दे रही थी

भारतीय जनता पार्टी महिलामोर्चा मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े- ने कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा की महिलाओं का अपमान ही कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है क्या गंगा जल का झूठा कसम खा कर जो सरकार शराब बंदी का झूठा वादा छत्तीसगढ़ की महिलाओं से जो छलावा किया और आज घरों घर ऑनलाइन शराब बेची जा रही है जिसका खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पढ़ रहा है
 महिलामोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुनीता झारिया व पुनिता साहू-  ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक द्वारा कहा गया कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार नही होती   महिलाएं  अपनी मर्जी से सम्बंध बनाती है इतने बड़े पद में रहते हुए एवं खुद  महिला होकर  महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस का नैतिक एवं चरित्र प्रदर्शन करता है 
महिला मोर्चा करियकर्णी सदस्य श्रीमती प्राची कुटारे व संयोजिका रोमा दान - ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है 
कांकेर जिले के मालगांव में फसल की रखवाली करने गयी युवती के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गयी  बालोद मे  इलाज कराने गयी  युवती के साथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा अश्लील हरकत किया गया बिलासपुर जिला में महिला व बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और उनकी हत्या कर दी गयी 
यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा जो अब जनता के सामने महिलाओं को बेज्जत करके आ रही है
 गरियाबंद महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष ख़िरमनी हरपाल -ने कहा की कांग्रेस मंत्री कवासी लखमा माफी मांगे नही तो आगे आंदोलन तय है ।भारतीय जनता पार्टी महिलामोर्चा मंडल जमुना गजबिया, प्रीति गनवीर,सरल उईके, सीमा यादव, सेरिफिना लकड़ा,सारिका उईके, दिव्या सेन,परमेस्वरी वर्मा,तीज बाई, प्रीति कुटारे, अनिता रंगारी,नीरा कुटारे, राधा कुटारे,अर्चना उपाध्याय, पूर्णिमा सेन,प्रेम बाई,खरोसनी लकड़ा,रेखा निर्मलकर।