(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की , आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय घटकर्रा एवं माध्यमिक विद्यालय बोड़राबांधा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सरपंच प्रेमसिंग ध्रुव, छत्रपाल सिन्हा , उपसरपंच तामेश्वर साहू , सचिव कबीर यादव , दयाराम साहू , रामजी निर्मलकर , गुणीतराम साहू , लक्ष्मणराम साहू , दयाराम ध्रुव , चेतन दीवान , तिलक यादव के अलावा स्कूल स्टाफ सुरेश शर्मा , डायमंड लाल वैश , दिनेश वर्मा , श्रीमती विमला नागवंशी , ऋतु पर्णा , एच. के . नायडू के अलावा ग्राम के वरिष्ठगण उपस्थित रहे।
