(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / गरियाबंद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अनूसूचित जाति मोर्चा गरियाबंद जिला महामंत्री हेमंत तीरपुड़े ने ड्रा मुखर्जी के सम्मान में गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे वृक्षारोपण किया। हेमंत तीरपुड़े ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के दिशा-निर्देश से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने गृह निवास जिला स्तर मंडल स्तर बूथ स्तर पर डाॅ श्याम प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर वृक्षारोपण करें। भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा गरियाबंद जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों द्वारा डॉ मुखर्जी के जयंती पर वृक्षारोपण किया गया।
