प्रेस एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल का बैठक हुआ संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, July 10, 2021

प्रेस एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल का बैठक हुआ संपन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /राजिम  10 जुलाई 2021 राजीम प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल की महत्वपूर्ण बैठक राजिम में संपन्न हुआ यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि कोरोनावायरस आपदा से निपटने के बाद सभी सदस्यों का एक साथ पहली बार मिलना संभव हुआ । कोरोनावायरस रूपी आपदा से लगभग सभी व्यवसाय प्रभावित हुए हैं ऐसे में प्रिंटिंग व्यवसाय भी अछूते कैसे रह सकते हैं । हमारे अनेक प्रिंटर  साथियों को अनेकों दुखों से गुजरना पड़ा है। कुछ प्रिंटर साथियों को खोना भी पड़ा है व्यवसाय भी मंदी के दौर से गुजर रहा है इन्हीं सब विषयों को लेकर आज बैठक संपन्न हुए जिनमें कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए आज भी बड़ी-बड़ी संस्थाएं काम होने के महीनों बाद भी पेमेंट के लिए अनेक बहाने गिनाते रहते हैं जो वर्तमान में और भी पीड़ादायक हो जाते हैं क्योंकि आर्थिक संकट से लगभग सभी printer गुजर रहे हैं उस पर से यहां तक की कुछ शासकीय विभाग तक पेमेंट की आनाकानी करते हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके साहू ( डीके फ्लेक्स ) में कहा की हमें ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा संगठन को और भी मजबूत करने की आवश्यकता है जिससे सभी को भुगतान समय पर हो क्योंकि काम तो निश्चित तारीख व समय में करके देते हैं तो भुगतान में देरी क्यों ? इन सबके लिए हमें आवाज उठाना जरूरी है।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए इसी क्रम में टुकेश सिन्हा ,संरक्षक (विभा ग्राफिक्स ) द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि प्रिंटिंग मैटेरियल के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि के कारण लगभग सभी प्रकार के प्रिंटिंग कार्यों में मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया गया है महितोश शर्मा कोषाध्यक्ष ( शर्मा प्रिंटर) द्वारा आर्थिक आय व्यय की जानकारी दीजिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहन चक्रधारी पाण्डुका ,चंद्रहास पाण्डुका , दीपक साहू फिंगेश्वर नवापारा से त्रिलोक साहू सुशील सिघई ,प्रभात जैन ,कोमल साहू, दिलीप निषाद, रोशन साहू एवं रेवा पटेल सहित अन्य प्रिंटर्स साथी उपस्थित थे