बजरंग अखाड़ा परिसर राजिम में ट्रायसिकल प्रदान किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, July 17, 2021

बजरंग अखाड़ा परिसर राजिम में ट्रायसिकल प्रदान किया गया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- 17 जुलाई  2021 कु. वैभवी पांडेय महासमुंद  , जन्मदिवस के पावन अवसर पर उनके द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति को ट्रायसिकल दिया गया । बता दें  कि कु. वैभवी पांडेय के द्वारा प्रतिवर्ष अपने तथा अपने माता पिता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में  ट्रायसिकल प्रदान किया जाता रहा है । आज इसी कड़ी में वार्ड नं. 2 निवासी श्री राजेश सोनकर को ट्रायसिकल भेंट बजरंग अखाड़ा परिसर राजिम में प्रदान किया  गया । बजरंग अखाड़ा राजिम के संरक्षक महेश यादव एवं रामकुमार साहू ने कु. वैभवी पांडेय को जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए उनके इस सहृदयता के लिये आभार व्यक्त करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किये । इस अवसर पर मुख्य रूप से   महेश  यादव , रामकुमार साहू , अनिल दुबे , मनीष दुबे , प्रयास दुबे , हिमांशु यादव , गोपाला यादव , मनोज उबाले , गोदुराव दनके , कान्हा यादव सहित बजरंग अखाड़ा के सदस्य गण उपस्थित रहे ।