शिक्षक गोपाल राम वर्मा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से नवाजे गए - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 22, 2021

शिक्षक गोपाल राम वर्मा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से नवाजे गए

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  /राजिम :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला विकासखंड अभनपुर में पदस्थ व्याख्याता एवं राजिम क्षेत्र के ग्राम मुड़तराई (कोपरा) निवासी गोपालराम वर्मा को आज राजभवन रायपुर में प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके के हाथों शॉल, श्रीफल,प्रशस्ति पत्र और 21000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। वर्ष 2019 को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नामित किया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सम्मान समारोह आयोजित न होने के कारण अवार्ड समारोह लंबित था। आज राजभवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें यह सम्मान राज्य शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा उल्लेखनीय लोकसेवा,अनुकरणीय अध्यापन,एवं कार्य निष्पादन हेतु  प्रदान की गई।पुरस्कार प्रदान करते हुए अपने संदेश में कहा कि गोपालराम वर्मा व्याख्याता संस्कृत का कर्तव्यनिष्ठ अनुशाषित एवं समय के पाबंद के रूप में अलग पहचान है।शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त योग,व्यायाम,खेलकूद, वृक्षारोपण,सांस्कृतिक,साहित्यिक,सामाजिक कार्यों में विशेष अभिरुचि रही है।स्काउट मास्टर के रूप में स्काउट छात्रों ने उनके अथक प्रयास से प्राप्त कर स्कूल को गौरवांवित किया है।राज्य एवं राष्ट्रीय जंबूरियों में विकासखंड अभनपुर ने मार्गदर्शन में विशेष रूप से सम्मान प्राप्त किया है।अपने विद्यालय के कक्षों को महापुरुषों,वीरों एवं देशभक्तों के चित्रों से सजाया है एवं राष्ट्रीय एकता शिविरों में छात्रों की सहभागिता को सुनिश्चित किया है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके विद्यालय के सहयोगी स्टाफ,पूर्व में साथ में कार्य किए सहयोगियों सहित ग्राम मुड़तराई के पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू,सचिव पुरंदर वर्मा, सालिक साहू,धनेश विश्वकर्मा, उमेश साहू,राजेश वर्मा ,ईशदेव वर्मा,गिरधारी साहू,पिंटू वर्मा एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।