भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक हुआ सम्पन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 22, 2021

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक हुआ सम्पन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  22 जुलाई  2021 बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि अभी से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाना पड़ेगा। मुद्दे अनेक हैं, शराबबंदी की घोषणा की गई थी, लेकिन शराबबंदी नही हो पाई है। छत्तीसगढ़ में अत्याचार और दुष्कर्म के मामले में वृद्धि हुई है, जिसे रोकने में कांग्रेस की सरकार विफल है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिला मोर्चा राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक ने की। इस दौरान एथलीट में तलवारबाजी खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली छात्रा वैदिका खुशी रावना को सम्मानित किया गया। 
श्रीमति राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अब महिलाओं को संगठित करने के लिए खादी को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन, हरियाली, तीज और सावन उत्सव मनाया जाएगा। 
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार महिलाओं को अपमानित करने में लगी हुई है। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार के खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाएं अब कांग्रेस सरकार के विरोध में सड़क पर उतरेगी। 
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की सक्रियता इसी तरह से बनी रहनी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठन को मजबूत बनाने का अभियान महिला मोर्चा चलाए। भाजपा की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की थी, जिसे कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने संगठन को मजबूत करने का आव्हान करते हुए कहा कि महिला मोर्चा को गांव-गांव में सक्रियता से कार्य करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य सरकार की विफलता गिनाने के लिए आमजनता के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। 
जिला महिला मोर्चा संगठन प्रभारी श्रीमती आशा दुबे ने संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा की। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शाह ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान है। आव्हान किया कि राज्य सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा विरोध में उतरे। जिला अध्यक्ष श्रीमती नायक ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं संगठित होकर कार्य करेंगी। वहीं बूथ स्तर तक भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा, रामकुमार साहू, भाजपा जिला महांमत्री अनिल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, देवसिर सिन्हा, मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, शीतला पांडेय, मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, मंडल अध्यक्ष ख़िरमनी हरपाल, महामंत्री सीमा जांगड़े, जनपद अध्यक्ष गरियाबंद लालिमा ठाकुर, तोकेश्वरी मांझी, नेहा सिंघल, तनु साहू, संतोषी श्रीवास्तव, गुलेश्वरी ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ. योगीराज कश्यप, सोमप्रकाश साहू, कमल सिन्हा, लालाराम साहू, गुरुनारायण तिवारी, मंजुलता गुप्ता, अनिता यादव, श्रुति धुरवा, चित्ररेखा ध्रुव, तारिणी ध्रुव, पदमा यदु, सुनीता झारिया, सरला उइके, प्राची कुटारे, शांति कोसरे, कुमारी पटेल, अहिल्या मांझी, हेमलता ध्रुव सहित इत्यादि उपस्थित थे।