अनुकंपा नियुक्ति हेतु 32 दिनों से मांग कर रहे महिलाओ पर बलपूर्वक आंदोलन को कुचलने का प्रयाश घोर निंदनीय:मुख्यमंत्री जी मांग को जल्द पूरा करे-छ. ग.शिक्षक कांग्रेस - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 23, 2021

अनुकंपा नियुक्ति हेतु 32 दिनों से मांग कर रहे महिलाओ पर बलपूर्वक आंदोलन को कुचलने का प्रयाश घोर निंदनीय:मुख्यमंत्री जी मांग को जल्द पूरा करे-छ. ग.शिक्षक कांग्रेस

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

रायपुर  /  छ.ग.शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गरियाबंद भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि बुढ़ातालाब रायपुर में  32 दिनों निरन्तर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आंदोलन रत मृत  शिक्षक पंचायत संवर्ग के परिवार सहित महिलाएं बीएड ,डीएड, टेट योग्यता के नियम को शिथिल करते हुए शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति हेतु आदेश जारी करने आंदोलनरत थे।शनिवार को अपने जायज मांगो को लेकर  मुख्यमंत्री कार्यालय घेरने जा रहे थे शासन प्रशासन द्वारा  सप्रे शाला मैदान पास  रास्ते मे बेरीकेट्स लगा कर आंदोलन कारियो को

आगे बढ़ने नही दिया मांगो को सुनने के बजाय आंदोलन को  दबाने का प्रयाश किया गया जिसमें महिलाओ को चोट भी लगी है जो बेहद निंदनीय है।ये वही शिक्षक पंचायत सवर्ग परिवार की महिलाएं है जो हमारे संविलयन व अन्य मांगों के आंदोलन, संघर्ष में अहम साथी रहे है ।उनकी कुर्बानी ,शहादत नही भुलाया जा सकता है।जिनके बदौलत आज हम सभी इस मुकाम पर पहुंचे है।

मुख्यमंत्री जी संवेदनशीलता का परिचय देते मृत पंचायत शिक्षक सवर्ग के परिवार को नियम में शिथिल करते हुए अपने जन्मदिन दिवस के अवसर  पर महिला बहनो एवं पीड़ित परिवार के सदस्यों का सम्मान करते हुए  तत्काल अनुकंपा का तोहफा दे जिससे मृत शिक्षकों के परिवार में भी खुशहाली आ सके।