गरियाबंद / राजिम :- बहनो केे द्वारा रक्षासुत्र पहनते ही कई जवानो के आंखो से खुशी आसूं छलक उठे पुलिस के जवानों को आरती उतारकर राखी बांधी और उन्हे मिठाई खिलाया और पुलिस के जवान अपने बीच बहनों को पाकर बहुत खुश नजर आए।
इस दौरान प्रमुख रूप से वसुंधरा सामाजिक सेवा संस्थान छ. ग. संस्था की अध्यक्ष मधु नत्थानी व सदस्य तरनी देवांगन , रजनी साहू , व कई बालिकाओं ने पहुचकर रक्षासुत्र बांधकर कहा कि हम क्षेत्रवासियों प्रदेशवासियों और देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने परिवार को छोडकर दिनरात पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा कर रहे है, हम सब की जिम्मेदारी बनती हैकि त्यौहारो के अवसर पर उनसे मिलने जाए उन्हे परिवार की कमी महसूस न होने दे आज भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन है जब हम लोग पुलिस जवानों को राखी बाँध रहे थे कई जवानो के आंख से आंसू छलक उठे उन्हे उनके बहन और घर की याद आ गई।Monday, August 23, 2021
Home
Unlabelled
वसुंधरा सामाजिक सेवा संस्थान छ. ग. के सदस्यों ने राजिम पुलिस जवानों को आरती उतारकर बांधी रक्षासुत्र
वसुंधरा सामाजिक सेवा संस्थान छ. ग. के सदस्यों ने राजिम पुलिस जवानों को आरती उतारकर बांधी रक्षासुत्र
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


