(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला इकाई गरियाबंद ने कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा से मांग की है कि गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखंडों में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के पद पर व्याख्याताओं की पदस्थापना की जाए। चूंकि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ 1-29/2009/20-एक रायपुर दिनांक 2 अप्रैल 2009 के द्वारा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बी.आर.सी.) के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु व्याख्याता संवर्ग को ही मान्य किया गया है।अतः छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नायक,लाल बहादुर साहू,जावेद खान, नरेंद्र कुमार साहू, ऋषि कुमार चंदेल,महासचिव संजय नैय्यर प्रदेश सचिव डॉ वेदलाल साहू, संभागीय
महासचिव अभिषेक गोलछा,जिला अध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी आदि ने विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के पद पर व्याख्याताओं को प्रतिनियुक्ति आदेश प्रसारित करने की मांग की है। कलेक्टर महोदय से पारदर्शी एवं विधिसम्मत नियुक्ति का निवेदन गरियाबंद जिले के दशरथ वर्मा, अमित शर्मा,ओंकार शर्मा, खेलन देवांगन, जयप्रकाश देवांगन,मनोज मार्कण्डेय,हरीश टांडे, गनेशुराम खूंटे, नोहर मल्होत्रा,सालिकराम साहू, योगेश पटेल,हीरा सिंह यादव, वीणा ध्रुव,सुनीता चतुर्वेदी, धनमत नेताम, सरिता गायकवाड़, नरेंद्र कंवर, बीरेंद्र ध्रुव, संतोष वर्मा, आशाकान्त रजक आदि ने किया है।
