(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति फिंगेश्वर पंजीयन क्रमांक 685 का वार्षिक आमसभा का आयोजन संस्था कार्यालय धारिता रोड फिंगेश्वर में हुआ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कृषक प्रेम लाल खूटे रहे अध्यक्षता सहकारी समिति के अध्यक्ष नत्थू कश्यप ने किया तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक रामू राम साहू उपाध्यक्ष रामू राम साहू श्रीमती हेम कुंवर साहू पूनम यादव सहित संचालक सदस्य दुखी राम साहू डोमार ध्रुव पन्नालाल बंजारे चमन साहू महेंद्र ठाकुर आदि रहे कार्यक्रम का शुरुआत श्री गणेश जी एवं माता लक्ष्मी मां सरस्वती मां का पूजन कर प्रारंभ किया गया उक्त
वार्षिक आम सभा में साल भर के आय व्यय तथा अनुमानित बजट संस्था के प्रभारी प्रबंधक मनोज साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया साथ ही कृषक सदस्यों का पूरे 9 गांव से काफी संख्या में उपस्थिति रहा उक्त सभा को संस्था के संचालक एवं पूर्व अध्यक्ष रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का गठन किसानों को साहूकार के चंगुल से बचाने हेतु किया गया है सहकारी समिति की सुविधाओं का लाभ हरे किसानों को लेना चाहिए और सहकारिता का उद्देश्य एक के लिए सब और सबके लिए एक को समझ कर कृषक एवं संस्था हित में कार्य करना चाहिए श्री साहू ने कहा की हमारी यह संस्था किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु हर तरह से सहयोग करने हेतु सब पर है उक्त आम सभा में उपस्थित पूर्व संचालक श्री पूनम यादव ने कहा कि संस्था लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान कर रही है इसके लिए संचालक गण तथा कर्मचारी धन्यवाद के पात्र हैं वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित अंतर की राशि को भूपेश सरकार डाका डाल रही है भूपेश सरकार ने ₹2500 मैं धान खरीदी का वादा किया था किंतु केंद्र सरकार ने अलग से बोनस की घोषणा किया है वह बोनस भी किसानों को साथ जोड़कर मिलना चाहिए किंतु भूपेश बघेल की सरकार ने इस राशि को किसानों को ना देकर डाका डाल दिया है श्री शिव नंदन श्रीवास ने भी धान खरीदी के समय किसानों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पृथक से एक और धान खरीदी केंद्र ग्राम बरूला में खोलने का प्रस्ताव वहां के सरपंच द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अनुमोदन की बातें रखा जिस से सर्व समिति से प्रस्तावित किया गया सभा को डॉक्टर चंद्रशेखर हरित एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा फिंगेश्वर के ब्रांच मैनेजर पन्नालाल साहू ने भी संबोधित कर किसान और बैंक के संबंध में विचार दीया तत्पश्चात अतिथियों संचालक सदस्यों तथा सभी कृषक गणों का सम्मान गमछा एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया उक्त आमसभा में संस्था के अध्यक्ष नत्थू कश्यप पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक रामू राम साहू पूनम यादव वरिष्ठ नेता भागवत हरित उपाध्यक्ष रामू राम साहू दुखी राम साहू महेंद्र ठाकुर चमन साहू पन्नालाल बंजारे हेम कुमार साहू कृषक भुवन लाल साहू सु कालू राम साहू बिसाहू राम साहू पर्यवेक्षक टीका राम साहू ब्रांच मैनेजर पन्नालाल साहू कृषक रामविशाल बघेल विषय लाल साहू चंद्रिका साहू गणेश ध्रुव हीरामन ध्रुव सरपंच टिकेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत बावरला पारदी सहित क्षेत्र के पूरे 9 गांव के कृषक सदस्यगण उपस्थित रहे


