भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 16, 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद / पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। इस कार्यक्रम पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, आईटी सेल जिला संयोजक सागर मयानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगीराज कश्यप, तोरण सागर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. मनीष सिन्हा, सह संयोजक डॉ. महेंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी रितेश यादव, योगनिता मांझी, अनिता यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
==================================