गरियाबंद / पांडुका / गाड़ाघाट :-विश्व आदिवासी दिवस ग्राम गाड़ाघाट में मनाया गया जिसमें अपने धर्म संस्कृति रीति रिवाज एवं विश्व आदिवासी दिवस क्यो मनाये जाते हैं इसके संबंध में विस्तृत चर्चा हमारे समाज प्रमुख के व्यक्ति द्वारा किया गया जिसमें हमारे आदिवासी गोंड़ समाज के समस्त पदाधिकारीगण द्वारा गांव में कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सभी लोग आदिवासी वेशभूषा में एवं धनुष बाण लिए हुए कलश यात्रा में शामिल हुए आदिवासी बच्चों द्वारा आदिवासी वेशभूषा में आदिवासी नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया गया जिसकी सराहना मुख्य अतिथि महोदय द्वारा तथा सभी पदाधिकारी ने किया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया जिससे छोटे-छोटे बच्चों में बहुत खुशियां देखी गई तथा अपने संस्कृति के बारे में जानने का अवसर बच्चों को मिला उसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा उद्बोधन किया गया यह कार्यक्रम हमारे गांव के वरिष्ठ जनो के मध्यम से कराया गया था जिसमें समाज प्रमुख एवं संरक्षक केजुराम ओरी,उपाध्यक्ष आशाराम ,कोषाध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव ,लोकनाथ मंडावी,परिक्षेत्र सचिव रोशन मंडावी इन्दर ध्रुव अध्यक्ष युवा प्रभाग आदिवासी विकास परिषद नरेंद्र कुमार ध्रुव युवा प्रभाग अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज भाग सिंह ठाकुर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ वीरेंद्र कुमार ध्रुव ,पुरुषोत्तम ध्रुव, राजेंद्र ध्रुव, उमेश भाऊ,हेमंत नेताम,मोहन मरकाम, नारद मरकाम, डाकेशवर मंडावी ,अमरीश मंडावी ,ओमकार मरकाम, उमेन्द्र मंडावी, हरिशंकर मंडावी,धनीराम ,लोकेश्वर उपस्थित थे
Tuesday, August 17, 2021
Home
Unlabelled
आदिवासी वेशभूषा के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस
आदिवासी वेशभूषा के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu