(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
बलौदाबाजार / देवड़ी पार देशहा सेन समाज का प्रादेशिक वृहद अधिवेशन विगत दिनों बलौदाबाजार के सेन मंगल भवन में 24 अगस्त को हुआ।कार्यक्रम के शुभारंभ सेन समाज के इष्ट भक्त सेन महाराज एवं वीर बजरंगी बली के पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक एकता,विकास,शिक्षा,व्यवसाय एवं संगठन को मजबूत करने आहवान किया गया।सामाजिक पदाधिकारियों के उदबोधन पश्चात सर्वसम्मति से राजिम क्षेत्र के शिक्षक छाटा निवासी घनश्याम दिवाकर को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश महासचिव शत्रुहन सेन और प्रदेश सचिव गोविंद सेन को चुना गया। नव नियुक्त तीनो पदाधिकारियों को पुष्प हार, एवं गुलाल
लगाकर हार्दिक स्वागत कर शुभकामनाएं बधाई उपस्थित पूर्व पदाधिकारियों एव सामाजिक जनों द्वारा दिया गया।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दिवाकर द्वारा कार्यक्रम मेंउपस्थित सामाजिक जनों को उदबोधन करते हुए कहा गया कि प्रदेश स्तर पर देवड़ी पार देशहा सेन समाज को संगठित कर ,सामाजिक न्याय व्यवस्था, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश श्रीवास पूर्व महासचिवअशोक ठाकुर राजिम महासभा सेचन्द्रप्रकाश सेन,टीकमचंद सेन,भीखमचन्द सेन,ताराचंद दिवाकर,लेखराम सेन,नरेश सेन,राधेश्याम सेन,राजेश सेन,हरि सेन,सुशील,गंगाराम,युवराज,संजय,होमेश,युगलकिशोर, सन्तु ,प्रवीण भार्गव,लक्ष्मीनारायण, अमृत भार्गव,लोमश,गोविंद, खल्लारी महासभा से हिराधर, चन्द्रहास,भेखलाल,भवानी शंकर, यशवंत, राजिम से महासभा रामगुलाल,रोशन,सिरपुर महासभ से माखन,गोविंद, राजकुमार, घनश्याम, कार्तिक, यादराम,जयसिंह, नन्दकुमार, बलदुराम, राजेश कुमार, प्यारेलाल, खैरागढ़ से बंशीलाल, बांकेलाल,कोरबा से रामानुज, शत्रुहनश्रीवास,भाटापारा से सुखदेव, सन्तोष, अकलतरा से जगदीश श्रीवास, अर्जुन श्रीवास,अहिवारा से महेंद्र श्रीवास, लोहारा से दिनेश सेन,बलौदाबाजार से मूलेश्वर राम,राजाराम प्यारे लाल ,पहलवान सेन,खरौद राज से चिल्हाटी से राजकुमार श्रीवास, फिरत श्रीवास पामगढ़ से अशोक ठाकुर,मोहन श्रीवास,लक्ष्मी प्रसाद सहित प्रदेश भर से सैकड़ो की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
