(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- छत्तीसगढ़ की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है चाहे कृषि करने हो कृषि मजदूरी करने हो या फिर कृषि पर आधारित छोटे उद्योग व्यवसाय हो पर मौसम के बेरुखी और सरकार लापरवाही के कारन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगा है विगत दो वर्षों से कोरोना माहामारी के कारन लोगों को कही भी रोजगार नही मिल पा रहा है एक मात्र खेती किसानी पर पूरे प्रदेश के ग्रामीण जनता जैसे तैसे मजदूरी करके जीवन चला रहे हैं बारिश नही होने के कारन वो भी नसीब नही हो रहा है असिंचित क्षेत्र के अधिकांश फसल मरने की स्थिति में है किसान लागत लगा चुके हैं निंदाई चलाई करके खाद,किट नाशक डाल चुके हैं ऐसे स्थिति में गाँव के किसान मजदूर अपने भविष्य को लेकर चिंतित होने लगे हैं की एक सप्ताह और बारिश नही हुआ तो आने वाले समय में परिवार का
भरण पोषण कैसे होगा यह बहुत बड़ी गंभीर विषय है,इन सारी परिस्थिति को देखते हुए भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को समय पर पर्याप्त पानी बिजली मूहय्या कराना छोड़ कुर्सी दौड़ में मस्त हैं कुर्सी कैसे बचेगी इस चिंता में प्रदेश के अन्न दाताओं की चिंता करना भूल गए हैं और अपने अपने लोगों को लेकर आए दिन दिल्ली दरबार में हाजिरी लगवा रहे हैं ना प्रदेश के गाँव गरीब किसान की चिंता है ना विकास से कोई सरोकार है आर्थिक तंगी का रोना रो कर कोई भी नया विकास कार्य की स्वीकृति नही कर रहे हैं बेरोजगार युवा साथी ढाई वर्ष से बेरोजगारी भत्ता के आस में बैठे हैं उनका कोई सुनने वाला नही है कांग्रेस के नेताओं को अपनी कुर्सी की चिंता खाए जा रही है जो काग्रेस का शुरू से हि चरित्र रहा है कुर्सी और पद के लिए आपस में लड़ना कोई नई बात नही है भ्रष्टाचार चरम पर है छोटे छोटे काम के लिए ग्रामीण जनता को कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है बिना लेन देन कोई सुनने तय्यार नही है क्या ऐसी नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का सपना दिखाए हैं गावों के गलियों में बेरोक टोक शराब बिक रहा है गाँव के युवा नशे में बर्बाद हो रहे ,पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त बातें पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डा.रामकुमार साहू ने कही!
